International Journal of Home Science
2024, VOL. 10 ISSUE 1, PART B
महिला सशक्तिकरण एवं समाज (रामगढ़ जिला के संदर्भ में एक अध्ययन)
Author(s): कंचन माला
Abstract:
भारत में महिलाएँं अब सभी तरह की गतिविधियों जैसे कि शिक्षा, राजनीति, मीडिया, कला और संस्कृति, सेवा क्षेत्र, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आदि में हिस्सा ले रही हैं। इससे उनके सशक्तिकरण को पहचान मिलती है। महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं को सशक्त अर्थात पूर्ण शक्तिशाली बनाना है जिससे वे अपने जीवन के हर फैसले स्वयं ले सके, परिवार, समाज एवं परिवेश मे इज्जत और अधिकार के साथ रह सके। अध्ययन का क्षेत्र झारखण्ड राज्य के नवसृजित जिला रामगढ़ को लिया गया था। तथ्य संकलन के लिए अनुसूचीध्प्रश्नावली, कुलश्रेष्ठ सामाजिक-आर्थिक स्थिति मानदंड से महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक स्थिति का आकंलन किया गया। शोध से महिलाओं की विविध तथ्य सामने आया है। लड़कियों को कोचिंग जाना उचित समझना, 70 प्रतिशत शहरी एवं ग्रामीण 50 प्रतिशत सहमत, प्रशासनिक क्षेत्र में जाने की लिए अच्छी पढ़ाई उचित है इस सम्बन्ध में 25 प्रतिशत शहर की एवं ग्रामीण 7.5 प्रतिशत सहमत थी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में नारी शिक्षा मे भेद-भाव के तथ्य को प्रदर्शित किया गया है, नारी शिक्षा में कोई जाति या वर्ग विभेद है इस तथ्य से 75 प्रतिशत शहरी एवं 100 प्रतिशत ग्रामीण महिलायें सहमत थी।
How to cite this article:
कंचन माला. महिला सशक्तिकरण एवं समाज (रामगढ़ जिला के संदर्भ में एक अध्ययन). Int J Home Sci 2024;10(1):136-138.