International Journal of Home Science
2022, VOL. 8 ISSUE 1, PART E
गृह प्रबंध में महिलाओं की भूमिका
Author(s): सपना कुमारी
Abstract:
गृह प्रबंध में कुशल महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गृह प्रबंध एक सहज कार्य नहीं है। इसके लिए यह आवश्यक है कि कार्यों को सुव्यवस्थित ढ़ंग से किया जाय और विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक सावधानी बरती जाय। घर और पारिवारिक जीवन को सुदृढ़ बनाने में महिलाओं की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। गृह प्रबंध एक कला है और इसमें कुशलता व्यक्ति के बौद्धिक स्तर पर निर्भर करता है। यह एक मानसिक प्रक्रिया है जो घर के अंदर निरंतर चलती रहती है। एक कला के रूप में गृह प्रबंध घर से ही आरंभ होता है। समकालीन परिवेश में भी घर प्रबंध का संपूर्ण दायित्व महिलाओं पर निर्भर है। यह किसी पारिवारिक व्यस्था के सुनियोजित और क्रमबद्ध विकास में सहायक होता है। महिलाओं की कार्यकुशलता और निपुणता गृह प्रबंध की प्रमुख कसौटी है।
How to cite this article:
सपना कुमारी. गृह प्रबंध में महिलाओं की भूमिका. Int J Home Sci 2022;8(1):308-310.