2020, VOL. 6 ISSUE 3, PART A
महिलाओ में भोजन की आदते एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एक अध्ययन
Author(s): डाॅ0 अंजना फैलोज
Abstract:
भारतीय समाज एक महिला प्रधान समाज है, जिसमें महिला की एक अह्म भूतिका रहती है। वह घर तथा परिवार को सभाले रखती है और अपना सम्पूर्ण जीवन उनको संजोने में लगा देती है। वर्तमान समय में महिलाओ की भूमिका बदल गयी है या यॅू कहे कि वर्तमान समय में एक महिला दोहरी भूमिका निभा रही, वह घर परिवार की जिम्मेदारियो के साथ-साथ बाहरी दुनिया के प्रति अपने कर्तव्यो को अच्छे से निभा रही है। प्रकृति के लिहाज से भी कई मायनो में महिलाओं की भूमिका आज पुरूषो से भी बढ़कर है लेकिन यदि बात महिलाओं की, कीजाय तो वह अपने दायित्यो को निभाते-निभाते खुद का ध्यान नही रख पाती, महिलाएॅ चाहे गर्भवती हो या सामान्य एनीमिया, आस्टियोपोरोसिस, कमर-दर्द हाइपरटेशंन, मोटापा, डिपे्रशन, थायराइड, डायविटीज जैसे कयी खतरनाक बीमारियाॅ अब आम हो गयी है। इन बीमारियो के कयी कारण हो सकते है, लेकिन इन सभी कारणों का एक प्रमुख कारण है और वह है महिलाओं का भोजन अनुशासित नही होना। महिलाएॅ समय पर भोजन नही करती और करती भी है तो सन्तुलित आहार नही लेती, परिणाम स्वरूप कयी बीमारियो से घिर जाती है। ऐसे में महिलाओ के लिए अच्छी एवं समय पर पोषक युक्त भोजन की आदतो का होना तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना और भी महत्वपूर्ण हो गया है।
How to cite this article:
डाॅ0 अंजना फैलोज. महिलाओ में भोजन की आदते एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एक अध्ययन. Int J Home Sci 2020;6(3):30-31.