International Journal of Home Science
2018, VOL. 4 ISSUE 2, PART E
किशोरियों में लौह तत्व की आवश्यकता एवं कमी से पड़ने वाला प्रभाव
Author(s): अर्चना वर्मा, कामिनी जैन, नीलमा कुँवर
Abstract:
किशोरावस्था जीवन की महत्वपूर्ण अवस्था है क्योंकि इस अवस्था में तेजी से वृद्धि होने के कारण पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। किशोरावस्था में बहुत तेजी से वृद्धि होती है और इसकी समाप्ति पर व्यक्ति शारीरिक परिपक्वता के साथ-साथ यौन सम्बन्धी परिपक्वता भी प्राप्त कर लेता है। इस अवधि में पोषक तत्वों की आवश्यकता वृद्धि की गति पर आधारित होती है। हमारे जीवन में पोषण का महत्वपूर्ण स्थान है और स्वस्थ्य रहने के लिए उचित पोषण की आवश्यकता होती है। किशोरियाँ जब स्वस्थ्य रहेंगी तभी स्वस्थ्य मातायें बनेंगी और स्वस्थ्य शिशु को जन्म दे सकती हैं और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकती है।
How to cite this article:
अर्चना वर्मा, कामिनी जैन, नीलमा कुँवर. किशोरियों में लौह तत्व की आवश्यकता एवं कमी से पड़ने वाला प्रभाव. Int J Home Sci 2018;4(2):258-259.