2025, VOL. 11 ISSUE 3, PART H
21 वीं सदी में HIV-AIDS से संबंधित वैश्विक चुनौतियों का अध्ययन
Author(s): डाॅ. अरूणा कुमारी
Abstract:
एचआईवीध्एड्स आज भी विश्व-स्तर परएक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बना हुआ है, जो लाखों लोगों के जीवन, स्वास्थ्य और सामाजिक संरचना को प्रभावित करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार,एचआईवी मानव प्रतिरक्षा तंत्र पर आक्रमण कर शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है, जिससे व्यक्ति अनेक अवसरवादी संक्रमणों का शिकार हो जाता है। एंटी-रेट्रोवायरल थेरैपी (।त्ज्) के व्यापक उपयोग से संक्रमण-संबंधी मृत्यु दर और नए संक्रमणों में उल्लेखनीय कमी आई है, फिर भी जागरूकता की कमी, सामाजिक भेदभाव, सीमित संसाधन और रोकथाम कार्यक्रमों की अपर्याप्त पहुँच आज भी बड़ी चुनौतियाँ हैं। यह अध्ययनएचआईवीध्एड्स की वैश्विक स्थिति, संक्रमण के प्रकार, लक्षण, रोकथामएवं उपचार रणनीतियों तथा मौजूदा चुनौतियों का विश्लेषण प्रस्तुत करता है। साथ ही, यह निष्कर्ष निकालता है कि प्रभावी रोकथाम, समय पर जांच, निरंतर उपचार, सामाजिक जागरूकता और नीति-स्तर पर सु.ढ़ निवेश के माध्यम से ही एचआईवीध्एड्स के दीर्घकालिक नियंत्रण और उन्मूलन की दिशा में प्रगति संभव है।