Red Paper
Contact: +91-9711224068
International Journal of Home Science
  • Printed Journal
  • Indexed Journal
  • Refereed Journal
  • Peer Reviewed Journal

Impact Factor: Impact Factor (RJIF): 5.66

Peer Reviewed Journal

International Journal of Home Science

2025, VOL. 11 ISSUE 3, PART H

प्राथमिक विद्यालयी छात्रों में मोटापे के कारणों और स्वास्थ्य जोखिमों का तुलनात्मक विश्लेषण

Author(s): निशा यादव, एकता
Abstract:
यह अध्ययन धारूहेड़ा क्षेत्र के सरकारी एवं निजी प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों में मोटापे के कारणों और उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करता है। मोटापा बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है तथा इसके कारणों को समझना प्रभावी हस्तक्षेपों के लिए आवश्यक है। अध्ययन में 15 कथनों पर आधारित प्रश्नावली का उपयोग कर डेटा संकलित किया गया और खोजपूर्ण कारक विश्लेषण के माध्यम से पाँच प्रमुख कारकों की पहचान की गई। ये कारक हैं: आहार एवं जीवनशैली कारक, पारिवारिक वातावरण एवं स्वास्थ्य निगरानी, मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोवैज्ञानिक प्रभाव, विद्यालयी हस्तक्षेप एवं स्वास्थ्य जागरूकता, तथा शारीरिक सक्रियता एवं पेय पदार्थ आदतें। परिणामों से स्पष्ट हुआ कि सरकारी और निजी विद्यालयों के छात्रों में मोटापे के कारणों और स्वास्थ्य जोखिमों के पैटर्न में भिन्नता है। निजी विद्यालयों में अस्वास्थ्यकर आहार और निष्क्रिय जीवनशैली प्रमुख कारण पाए गए, जबकि सरकारी विद्यालयों में स्वास्थ्य जागरूकता और शारीरिक गतिविधियों की कमी अधिक प्रभावी रही। अध्ययन यह संकेत देता है कि बाल मोटापे की समस्या बहुआयामी है और इसे नियंत्रित करने के लिए विद्यालय, परिवार और सरकार को संयुक्त प्रयास करने होंगे।
Pages: 519-524  |  90 Views  50 Downloads


International Journal of Home Science
How to cite this article:
निशा यादव, एकता. प्राथमिक विद्यालयी छात्रों में मोटापे के कारणों और स्वास्थ्य जोखिमों का तुलनात्मक विश्लेषण. Int J Home Sci 2025;11(3):519-524. DOI: 10.22271/23957476.2025.v11.i3h.2044

International Journal of Home Science
Call for book chapter