2025, VOL. 11 ISSUE 2, PART J
वित्तीय प्रबंधन के प्रति महिलाओं का ज्ञान, दृष्टिकोण और अभ्यास: शैक्षणिक स्तर के प्रभाव का अध्ययन
Author(s): नन्दनी कुमारी एवं प्राची मरवाहा
Abstract:
आज के आधुनिक परिवेश में महिलाओं को सशक्त होने के लिए वित्तीय और निवेश संबंधित जानकारी होना अत्यधिक आवश्यक है। एक महिला की वित्तीय समझ का ज्ञान और सही तरीके से निवेश करने की निर्णय क्षमता उनकी शिक्षा से संबंधित होती है, महिलाओं में वित्तीय प्रबंधन के प्रति ज्ञान, दृष्टिकोण और अभ्यास के स्तर पर महिलाओं के शैक्षणिक स्तर के प्रभाव को जानना है। अध्ययन मे बिहार के दरभंगा जिले से 143 महिला उदतरदताओं को यादृच्छिक नमूनाकरण विधि की सहायता से चयनित किया गया। महिलाओं मे वित्तीय प्रबंधन के ज्ञान, दृष्टिकोण और अभ्यास के स्तर से संबंधित आकड़ों को स्वनिर्मित साक्षात्कार अनुसूची की सहायता से एकत्रित किया गया। उतरदाताओं से प्राप्त आकड़ों से वित्तीय प्रबंधन के ज्ञान, दृष्टिकोण और अभ्यास के स्तर को ज्ञात किया गया, प्राप्त स्तर पर महिलाओं के शैक्षणिक स्तर के प्रभाव को सारणीबद्ध करके SPSS version 20 की सहायता से आँकलित किया गया।वित्तीय प्रबंधन के प्रति महिलाओं का ज्ञान 8.41±2.43, दृष्टिकोण 32.63±4.6 और अभ्यास 20.90±6.4 था। शिक्षा एवं वित्तीय प्रबंधन के ज्ञान के मामले में, पीएचडी प्राप्त महिलाओं में सबसे अधिक औसत ज्ञान पाया गया (9.71±0.57), इसके बाद प्राथमिक शिक्षा प्राप्त महिलाओं का स्थान रहा (9.50±0.70)। हालांकि, आंकड़ों से यह ज्ञात होता है कि शिक्षा के स्तर और वित्तीय प्रबंधन के ज्ञान में कोई सार्थक अंतर नहीं पाया गया, जबकि शिक्षा और वित्तीय प्रबंधन के दृष्टिकोण के बीच संबंध में, पीएचडी प्राप्त महिलाओं में सबसे अधिक औसत दृष्टिकोण (34.57±2.21) पाया गया। आंकड़ों से यह ज्ञात होता है कि शिक्षा के स्तर और वित्तीय प्रबंधन के दृष्टिकोण में सार्थक अंतर पाया गया। एवं प्राथमिक शिक्षा प्राप्त समूह में वित्तीय प्रबंधन का अभ्यास का स्तर सबसे अधिक (23.50±0.70) पाया गया, और शिक्षा समूहों के बीच सार्थक अंतर था। शिक्षा और ज्ञान के बीच मजबूत सकारात्मक संबंध पाया गया, जो दर्शाता है कि शिक्षा से ज्ञान में वृद्धि होती है। ज्ञान और अभ्यास तथा दृष्टिकोण और अभ्यास के बीच भी मजबूत सकारात्मक संबंध पाया गया। अध्ययन से यह निष्कर्ष निकलता है कि शिक्षा और वित्तीय प्रबंधन के बीच मजबूत संबंध है, जो महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है एवं महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण के लिए शिक्षा के महत्व को उजागर करता है।