Red Paper
Contact: +91-9711224068
International Journal of Home Science
  • Printed Journal
  • Indexed Journal
  • Refereed Journal
  • Peer Reviewed Journal

Impact Factor: Impact Factor (RJIF): 5.66

Peer Reviewed Journal

International Journal of Home Science

2025, VOL. 11 ISSUE 2, PART I

आधुनिक जीवनशैली में योग एवं पोषण का स्वास्थ्य पर प्रभाव-एक तुलनात्मक सांस्कृतिक अध्ययन

Author(s): तृप्ति तिवारी
Abstract:
वर्तमान समय में जब जीवनशैली संबंधित रोग तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में योग और संतुलित आहार मानव स्वास्थ्य के संरक्षण और संवर्धन में अत्यंत प्रभावशाली सिद्ध हो रहे हैं। यह शोध-पत्र ‘‘योग एवं पोषण का स्वास्थ्य पर प्रभाव’’ विषय पर एक तुलनात्मक सांस्कृतिक अध्ययन प्रस्तुत करता है, जिसमें भारतीय, चीनी, जापानी और पश्चिमी चिकित्सा पद्धतियों की .ष्टि से योग और आहार की अवधारणाओं का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है। शोध का उद्देश्य यह समझना है कि कैसे विभिन्न सांस्कृतिक पद्धतियाँ योग और पोषण के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। साथ ही, इस शोध का एक प्रमुख उद्देश्य यह भी रहा कि इन अवधारणाओं के वैज्ञानिक पक्ष को उजागर करते हुए यह मूल्यांकन किया जाए कि ये किस प्रकार आधुनिक जीवनशैली की चुनौतियों जैसे तनाव, मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग आदि से निपटने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। शोध में कुल 300 प्रतिभागियों को चार समूहों में बाँटा गया-योग़आहार, केवल योग, केवल आहार, और कोई हस्तक्षेप नहीं। विभिन्न सांख्यिकीय विधियों जैसे ज.ज्मेजए ।छव्ट। और ब्वततमसंजपवद ।दंसलेपे के माध्यम से इन समूहों के स्वास्थ्य संबंधी आँकड़ों का तुलनात्मक मूल्यांकन किया गया। विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ कि योग और संतुलित आहार का समन्वय करने वाले व्यक्तियों में शारीरिक ऊर्जा, मानसिक स्थिरता, तनाव नियंत्रण और रोग प्रतिरोधक क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई।
Pages: 610-613  |  948 Views  236 Downloads


International Journal of Home Science
How to cite this article:
तृप्ति तिवारी. आधुनिक जीवनशैली में योग एवं पोषण का स्वास्थ्य पर प्रभाव-एक तुलनात्मक सांस्कृतिक अध्ययन. Int J Home Sci 2025;11(2):610-613. DOI: 10.22271/23957476.2025.v11.i2i.1921

International Journal of Home Science
Call for book chapter