Red Paper
Contact: +91-9711224068
International Journal of Home Science
  • Printed Journal
  • Indexed Journal
  • Refereed Journal
  • Peer Reviewed Journal

Impact Factor: Impact Factor (RJIF): 5.66

Peer Reviewed Journal

International Journal of Home Science

2023, VOL. 9 ISSUE 3, PART D

घरेलू हिंसा के प्रति गृहविज्ञान स्नातक छात्राओं के विचार

Author(s): Pratibha Pal
Abstract:
प्रस्तुत अध्ययन “घरेलू हिंसा के प्रति गृहविज्ञान स्नातक छात्राओं के विचार” पर केंद्रित है, जिसका मुख्य उद्देश्य इन छात्राओं के विचारों और दृष्टिकोण का गहन विश्लेषण करना है। अध्ययन के अंतर्गत यह समझने का प्रयास किया गया है कि छात्राएं घरेलू हिंसा की परिभाषा, इसके विभिन्न प्रकार और इसके अंतर्निहित कारणों को कैसे समझती हैं। साथ ही, इस विषय पर उनके विचार, इसके समाधान के संभावित उपायों और आवश्यक कानूनी, सामाजिक, तथा शैक्षणिक सुधारों के प्रति उनकी समझ पर आधारित हैं।इस अध्ययन में विभिन्न सामाजिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली छात्राओं की राय का विश्लेषण किया गया, ताकि यह आकलन किया जा सके कि उनकी शिक्षा, सामाजिक ढांचे और पारिवारिक मूल्यों का घरेलू हिंसा के प्रति उनके दृष्टिकोण पर क्या प्रभाव पड़ता है। परिणामों सेयह स्पष्ट हुआ कि उच्च शिक्षा और जागरूकता घरेलू हिंसा के प्रति अधिक सशक्त और संवेदनशील दृष्टिकोण प्रदान करती हैं, किन्तु सामाजिक और पारिवारिक दबाव अभी भी एक बड़ी चुनौती बने हुए हैं। यह अध्ययन घरेलू हिंसा की गंभीरता, इसके सामाजिक और व्यक्तिगत प्रभाव, और इसे रोकने के लिए आवश्यक सामूहिक प्रयासों की महत्ता पर जोर देता है। निष्कर्ष यह इंगित करते हैं कि शिक्षा और जागरूकता न केवल छात्राओं के सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण साधन हैं,अपितु यह समाज में घरेलू हिंसा जैसी गंभीर समस्या से निपटने के लिए प्रभावी रूप से सक्षम बना सकती हैं।
Pages: 294-299  |  776 Views  157 Downloads


International Journal of Home Science
How to cite this article:
Pratibha Pal. घरेलू हिंसा के प्रति गृहविज्ञान स्नातक छात्राओं के विचार. Int J Home Sci 2023;9(3):294-299.

International Journal of Home Science
Call for book chapter