2023, VOL. 9 ISSUE 1, PART A
Abstract:सारे संसार में खाद्य पदार्थों के उपभोग के तरीके में बहुत तेज़ी से बदलाव आ रहा है। स्वास्थ्य की समस्याएं, पर्यावरण की सुरक्षा एवं खाद्य पदार्थों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से जैविक खाद्यो के उपयोग की तरफ लोगो की रुचि बढ़ती जा रही है। इस कारण हमारे देश में भी जैविक खाद्यों की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है, जिस कारण इसका बाज़ार भी बढ़ता जा रहा है। इस अध्ययन में जैविक खाद्य पदार्थों के प्रति उपभोक्ताओं की धारणा का अध्ययन पटना में 200 लोगो पर किया गया है। अधिकांश लोगो ने बताया कि जैविक खाद्य पदार्थों के विषय में सही – सही जानकारी अधिक से अधिक लोगो के पास पहुंचने की कोशिश की जानी चाहिए। अधिक कीमत को नियंत्रित करने हेतु सरकार से सब्सिडी मिलनी चाहिए। जैविक खेती के गुर्णों का प्रचार-प्रसार बड़े स्तर पर होनी चाहिए। जैविक खाद्य में सबसे अधिक मांग सब्जियों, फलों एवं अनाजों का होता है। किन्तु इनकी गुरणवता, पोषक मूल्य, स्वास्थ्य, स्वाद एव ताजापन पर भी ध्यान रखना चाहिए।