Red Paper
Contact: +91-9711224068
International Journal of Home Science
  • Printed Journal
  • Indexed Journal
  • Refereed Journal
  • Peer Reviewed Journal

Impact Factor: Impact Factor (RJIF): 5.66

Peer Reviewed Journal

International Journal of Home Science

2022, VOL. 8 ISSUE 3, PART E

परास्नातक गृहविज्ञान छात्राओं की शिक्षा पर आर्थिक स्थिति का प्रभाव

Author(s): Pratibha Pal
Abstract:
यह अध्ययन “परास्नातक गृहविज्ञान छात्राओं की शिक्षा पर आर्थिक स्थिति का प्रभाव” विषय पर आधारित है, जिसका प्रमुख उद्देश्य यह समझना है कि छात्राओं की आर्थिक स्थिति किस प्रकार उनकी शैक्षिक यात्रा और शैक्षणिक प्रदर्शन को प्रभावित करती है। आर्थिक स्थिति केवल आय तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें शैक्षिक संसाधनों तक पहुँच, वित्तीय स्थिरता, और पारिवारिक सामाजिक संरचनाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रस्तुत अध्ययन में यह विश्लेषण किया गया है कि आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाली छात्राओं को शैक्षिक संसाधनों और अवसरों की कमी के कारण विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जबकि आर्थिक रूप से संपन्न छात्राओं को अधिक शैक्षिक सुविधाएँ और अवसर प्राप्त होते हैं। अध्ययन में गुणात्मक और मात्रात्मक दोनों पद्धतियों का समन्वय किया गया, जिसमें 100 परास्नातक गृहविज्ञान छात्राओं के आंकड़े संकलित किए गए। परिणामस्वरूप यह स्पष्ट हुआ कि आर्थिक स्थिति छात्राओं के शैक्षणिक प्रदर्शन, आत्मनिर्भरता और शिक्षा के प्रति उनके दृष्टिकोण को व्यापक रूप से प्रभावित करती है। अध्ययन के निष्कर्ष से यह भी स्थापित हुआ कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं के लिए शैक्षिक सहायता और संसाधनों की सुलभता को बढ़ाना आवश्यक है, ताकि उन्हें भी समान अवसर प्राप्त हो सकें और वे अपनी शिक्षा को प्रभावी ढंग से पूरा कर सकें।
Pages: 324-329  |  729 Views  98 Downloads


International Journal of Home Science
How to cite this article:
Pratibha Pal. परास्नातक गृहविज्ञान छात्राओं की शिक्षा पर आर्थिक स्थिति का प्रभाव. Int J Home Sci 2022;8(3):324-329.

International Journal of Home Science
Call for book chapter