2022, VOL. 8 ISSUE 2, PART B
कामकाजी महिलाओं की शिक्षा का उनकी वैधानिक स्थिति पर पड़नें वाले प्रभाव का एक अध्ययन (हाजीपुर शहर के संबंध में)
Author(s): डॉ0 अलका एवं कुमारी रश्मी मिश्रा
Abstract:
महिलाओं को परिवार और समाज में अपना सम्मान पाने के लिए आर्थिक रूप से निर्भर होने के साथ- साथ उन्हें अपनें अधिकारों के प्रति जागरूक होनंे की सलाह दी जाती है। यद्यपि प्राचीन काल से अशिक्षित एवं मजदूर वर्ग की महिलाये अनेक प्रकार के काम काज करती रही हैैं, जो अधिकांशतः शारीरिक श्रम से संबंधित होते है तथा धनोपार्जन काफी कम होता है। अतिशिक्षित परिवारों, एवं उच्च शिक्षित परिवारों की महिलाएं पहले से ही उच्च पदों पर आसीन होकर कामकाज करती रही हैं, और अधिक धन प्राप्त करती है अर्थात शिक्षा का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से महिलाओं के वैधानिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, इन्ही सब तथ्यों को देखते हुए वर्तमान अध्ययन बिहार राज्य के वैशाली जिला के हाजीपुर शहर से आसयाना कॉलोनी, विशुनपुर पलटू, चाणक्य कॉलोनी, शाही कॉेलोनी एवं मीठा कुॅंआ क्षेत्र का चयन इस शोध कार्य के लिए किया गया है। इन क्षेत्रों से कुल 200 कामकाजी महिलाओं (20-40 वर्ष ) का चयन रैण्डम सैम्पलिंग विधि से किया गया। अध्ययन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कामकाजी महिलाओं की सामाजिक स्थिति का उनकी शिक्षा के साथ कोई संबंध नहीं है। अध्ययन में यह भी पाया गया कि कामकाजी महिलाओं की शिक्षा का उनकी आय, पद/कार्य की प्रवृति, वैधानिक जागरूकता, सामाजिक कार्यो में सहभागिता एवं आर्थिक स्वतंत्रता के साथ घनिष्ट सह संबंध पाया गया, फिर भी हाजीपुर शहर में आज भी लगभग एक तिहाई कामकाजी महिलाएं अपनें अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं है और जो जागरूक महिलायें है उनमें से अधिकांश उच्च शिक्षा को प्राप्त की हुई है, अतः महिलाओं की शिक्षित करनें के प्रयासों के साथ-साथ उनको वैधानिक अधिकारों की जानकारी प्रदान करनें के लिए और अधिक प्रयास करनें की आवश्यकता है।
How to cite this article:
डॉ0 अलका एवं कुमारी रश्मी मिश्रा. कामकाजी महिलाओं की शिक्षा का उनकी वैधानिक स्थिति पर पड़नें वाले प्रभाव का एक अध्ययन (हाजीपुर शहर के संबंध में). Int J Home Sci 2022;8(2):76-79.