International Journal of Home Science
2020, VOL. 6 ISSUE 3, PART E
गृह-प्रबंधन में कामकाजी महिलाओं की समस्या एवं समाधानः एक अध्ययन
Author(s): अंजली कुमारी
Abstract:
बदलते वक्त ने महिलाओं को आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया है और उनकी हैसियत एवं सम्मान में वृद्धि हुई है। इसके बावजूद अगर कुछ नहीं बदला तो वह है महिलाओं की घरेलू जिम्मेदारी, खाना बनाना और बच्चों की देखभाल अभी भी महिलाओं का ही काम माना जाता है। यानी अब महिलाओं को दोहरी जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है। घरेलू महिलाओं की तुलना में कामकाजी महिलाओं पर काम का बोझ ज्यादा है, इन महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र और घर, दोनों को संभालने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। वर्तमान समय में यह देखा जा रहा है कि शिक्षण सेवा क्षेत्र ने महिलाओ को अत्यधिक आकर्षित किया है। निश्चित अवधि तक कार्य, निश्चित नियम, राजनीतिक हस्तक्षेप का अभाव, सापेक्ष सुरक्षा आदि अनेक ऐसे कारक है जिससे महिलाओं का आकर्षण शिक्षण क्षेत्र की तरफ बढ़ा है। लेकिन कार्य की अनुकुलता और आकर्षण वेतन के साथ-साथ महिलाओं से जुड़ी शिक्षा का स्तर और पारिवारिक पृष्ठभूमि आदि कारक महिलाओं के समक्ष कार्य और परिवार का दोहरा दबाव उपस्थित करते है, अर्जित एवं प्रदत्त मूल्य तथा भूमिका के बीच की कामकाजी महिला किस प्रकार सामंजन करती है? प्रस्तुत अध्ययन इसी तथ्य के उतर की खोज करने का प्रयास है।
How to cite this article:
अंजली कुमारी. गृह-प्रबंधन में कामकाजी महिलाओं की समस्या एवं समाधानः एक अध्ययन. Int J Home Sci 2020;6(3):281-283.